चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
                                     उन्होंने बताया कि समारोह में आयुष , युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । बैठक के दौरान समारोह के स्वरूप को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया ।  उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड्स की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी व एनएसएस के दल हिस्सा लेंगे । इसके अतिरिक्त वन रक्षक भी मार्च पास्ट का हिस्सा होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि समारोह 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।
बैठक में अतिरिक पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम अरुण शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क, उप निदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला आयुष अधिकारी किरण शर्मा, ज़िला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विपिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का 15 दिन का स्टॉक

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त 15 दिन का बफर स्टॉक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर के दो बच्चे नेशनल मीनज कम मैरिट सकार्लशिप के लिए चुने गए

गढ़शंकर-गढ़शंकर के गांव बीरमपुर के सरकारी हाई स्कूल के दो बच्चे नेशनल मीनज कम मैरिट सकार्लशिप के लिए चुने गए। स्कूल अध्यापक जसपाल सिंह शौंकी ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर के दो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!