चंबा कॉलेज में NCC कैडेट्स की चयन प्रक्रिया : 130 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

by

39 सीटों के लिए हुआ चयन, 8 वरिष्ठ कैडेट्स का RDC पूर्व चयन भी आयोजित

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हुए NCC कैडेट्स

एएम नाथ। चंबा :  राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में बुधवार को 9 हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कैडेट कोर बटालियन, डलहौजी की ओर से प्रथम वर्ष के NCC कैडेट्स के नामांकन एवं चयन के साथ द्वितीय और तृतीय वर्ष के कैडेट्स के आरडीसी (गणतंत्र दिवस शिविर) पूर्व चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई।
महाविद्यालय के NCC प्रभारी लेफ्टिनेंट एसोसिएट NCC ऑफिसर (ANO) डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि NCC की 39 सीटों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में करीब 130 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन के दौरान शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ड्रिल और व्यक्तिगत साक्षात्कार सहित विभिन्न चरण आयोजित किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 39 कैडेट्स का चयन एवं नामांकन किया गया।
चयन प्रक्रिया में 9 हिमाचल प्रदेश NCC बटालियन डलहौजी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बी.जे.एस. सिंधु, प्रशिक्षण जेसीओ राज कुमार राणा, हवलदार रवि और हवलदार संतोष सहित पीआई स्टाफ एवं सेना के अधिकारी मौजूद रहे। कर्नल सिंधु ने प्रतिभागी कैडेट्स के व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के आठ वरिष्ठ कैडेट्स के लिए आरडीसी पूर्व चयन भी हुआ। ड्रिल स्क्वायर टेस्ट के माध्यम से चार एसडी और चार एसडब्ल्यू कैडेट्स का चयन किया गया। चयनित कैडेट्स को आगामी चयन प्रक्रिया में आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राकेश राठौर ने सफल आयोजन पर NCC अधिकारियों, सेना एवं पीआई स्टाफ, एएनओ और सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने चयनित कैडेट्स को आगामी प्रशिक्षण एवं गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट धीरज सिंह समेत वरिष्ठ कैडेट्स ने भी चयन प्रक्रिया में सहयोग किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला मंच का लोकार्पण : सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया

ऊना, 26 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगी खब्बी धार क्षेत्र उपायुक्त मुकेश रेपसवाल : पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा के विषय में बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध मेंउपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति ने धर्मशाला में दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

एएम नाथ। धर्मशाला : उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश की ‘देव भूमि’ और ‘वीर भूमि’ के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी की तैयारी के लिए मिलेगी 1 लाख तक की मदद – सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा : डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

ऊना, 29 अगस्त. ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी...
Translate »
error: Content is protected !!