चंबा-चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी बस सेवा शुरू : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने चुवाड़ी से निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by
एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी बस स्टैंड से चंबा- जोत- चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सायं 6:15 बजे चुवाड़ी से परवाणु के लिए रवाना होगी। जबकि यह बस चंबा से दोपहर 3: 40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे परवाणु पहुंचेगी तथा परवाणु से यह बस शाम 7:15 बजे चंबा की लिए रवाना होगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बद्दी व परमाणु में कार्य कर रहे भटियात क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से चल रही मांग को पूर्ण करते हुए इस बस सेवा को शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि गत माह पहले बद्दी- बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे भटियात क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं के द्वारा इस को मांग रखा गया था। उन्होंने कहा कि उसी समय मांग को पूर्ण करने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज यहां से निगम की बस को शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों को आरामदायक यात्रा के साथ बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शुगल सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर जोर : सड़क हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख तक मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश

स्कूल वाहनों, बिना हेलमेट चालकों और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई एएम नाथ। चम्बा : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सायरीघाट को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित- डॉ. शांडिल

ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावनाएं तलाशने के अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  कण्डाघाट  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ....
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने दिए हरसंभव सकारात्मक कदम उठाने के दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने जिला चम्बा प्रशासन के साथ आपदा की स्थिति, राहत-बचाव कार्यों, बचाव दल, सड़कों व यातायात के पुन: संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!