चंबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित : मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक: मुख्यमंत्री

by
चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहली बार चंबा पहुंचने पर आज भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश की धरोहर और संस्कृति के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें अतीत से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और परम्पराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दल प्रदेश भेजा था जो अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही दिल्ली जा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के सम्बंध में भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में लगभग 8000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने दृढ़ता के साथ इस आपदा का सामना किया। राज्य सरकार ने 48 घंटे के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व पानी की अस्थाई आपूर्ति सुनिश्चित की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहकर स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की है। अब प्रदेश में स्थिति बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण वह जिला चंबा के होली नहीं जा पाए, लेकिन जल्द ही वह होली के दौरे पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त चंबा को होली क्षेत्र के सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं और सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण को सामने रखकर मुआवजा राशि में दस गुणा तक की वृद्धि की है।
इससे पूर्व, एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मान से जीवन-यापन का हक देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में ओपीएस बहाली की गारंटी दी थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस के दस हजार करोड़ रुपये लम्बित हैं और केंद्र से इसे वापस दिलवाने में विपक्ष को राज्य सरकार की मदद करनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास और जनसुविधाओं में शून्य, कर्ज लेने में सबसे आगे है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत एएम नाथ। सुन्दरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार विकास और जनसुविधाओं के मामले में पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास...
Translate »
error: Content is protected !!