चंबा में ग्रामीण संवाद महोत्सव–2025″ का आयोजन 30 सितंबर से

by

एएम नाथ। चम्बा :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय “ग्रामीण संवाद महोत्सव” का आयोजन जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में किया जाएगा। इस महोत्सव में जिला चंबा के समस्त विकास खंडों के स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी तविंदर सिंह चिनोरिया ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के दौरान चंबा जिले के पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले समूहों में से तीन श्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक खानपान एवं स्थानीय महिला समूहों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
ताविंदर सिंह चिनोरिया ने जिला चंबा के सभी नागरिकों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं से अपील की है कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई :  गढ़शंकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को किया ग्रिफ्तार, तीन में से एक को पहले ग्रिफ्तार कर लिया था और  एक आरोपी अभी भी फरार  

आज पकड़े दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने दो दिन का दोनों आरोपियों का दिया पुलिस रिमांड गढ़शंकर: बीत इलाके के गांव भवानीपुर के 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक का कमरे में अधजला शव : आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

एएम नाथ । शिमला :  जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के कमरे में अधजला शव मिला है।  पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से मौत का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के गांव खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम….नशा विरोधी अभियान में सभी दें सक्रिय योगदान : एसडीएम

एएम नाथ।  भोरंज 18 फरवरी। नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!