चंबा में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंडीगढ़ से एक वर्षीय बच्चे का इलाज करवाकर लौट रहा था परिवार

by

हिमाचल पुलिस जवान समेत पांच की मौत, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। लाहड़ के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना दुर्गम क्षेत्र और रात के समय होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार परिवार अपने एक वर्षीय बच्चे का चंडीगढ़ में इलाज करवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गैहरा निवासी बचन सिंह, उनके बेटे रिपन कुमार, बहू रिम्पी, कीर्ति और एक वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। रिपन कुमार हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन) में तैनात थे। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि रात के समय और खराब मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाना बेहद जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत करने वाले से मारपीट : पंचायत सदस्यों ने की मामला दर्ज करने की मांग।

गढ़शंकर – गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध पंचायत विभाग को शिकायत करने वाले व्यक्ति से मारपीट होने की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज करवा रहे मारपीट के शिकार यशपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं

शाहपुर, 29 सितम्बर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने 14 आईएफएस किए इधर से उधर : चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ ) बिलासपुर अनिल शर्मा को ट्रांसफर कर शिमला भेजा, और कृष्ण कुमार डायरेक्टर वन निगम लगाया

एएम नाथ। हिमाचल सरकार ने बुधवार देर रात 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. अमनदीप गर्ग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों के लेकर सीएम सुखविंदर सिंहसुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में नोकझोंक : मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए नीति बनेगी, मानदेय भी बढ़ेगा

एएम नाथ : शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों के लिए सरकार नीति बनाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!