चंबा में पुलिस नाके के दौरान 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ सरकारी कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी शामिल है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा सदर में मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस टीम ने चम्बा-खजियार मार्ग पर मंगला के समीप हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से एक बाइक नंबर एचपी 48बी-8124 आई। बाइक सवारों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने जब युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। इसके चलते संदेह के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कपिल शर्मा (26) पुत्र अशोक कुमार और ऋतिक ठाकुर (29) पुत्र दलीप ठाकुर निवासी दोनों गांव एवं डाकघर मैहला तहसील एवं जिला चम्बा बताया। इसमें कपिल शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू : पूजा देवी व रीना देवी ने मेले का किया शुभारंभ

26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन पट्टा मेहलोग, 25 मई : पट्टा मेहलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा देवी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के तहत दाखिले जारी

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के अर्न्तगत क्राफट ट्रेनिंग द्वारा हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन , फिटर, डीजल मकैनिक ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार ने आईजीएमसी को हिम केयर में 60 करोड़ दिए, सीएम 120 करोड़ का घोटाला बता रहे : जयराम ठाकुर

जो अपनी कोई योजना चला नहीं सकते, उन्हें दूसरों की योजनाएं बंद करने में आता है आनंद एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा के बालीचौकी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी, आवंटित धनराशि के उपयोग में कोताही एवं लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : : आशीष बुटेल

बुटेल ने पदरा और लमलेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 5 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं ग्रामीण आशीष के द्वारा ग्राम पंचायत हंगलोह के पदरा और ग्राम पंचायत लमलेहड़ में लोगों की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!