चंबा में माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान तेज, उपायुक्त ने दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

by

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम बनेगा माय भारत पोर्टल : मुकेश रेपसवाल

जिले में इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने पर जोर, विभागों से मांगा समन्वय

एएम नाथ। चंबा : जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को गति देने तथा इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से प्रत्येक पात्र युवा तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए और अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. हरित पुरी, तुकेश शर्मा, रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठगी – 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में भेजे एक करोड़ रुपये,

रोहित भदसाली।  मंडी  : जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किए तबादले, 6 HAS बदले, एक IAS को दिल्ली भेजा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने आज फिर अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 6 HAS अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। वहीं एक IAS को दिल्ली भेजा गया है। Share     
Translate »
error: Content is protected !!