चंबा,भरमौर ,पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का होगा आयोजन-सहायक आयुक्त पीपी सिंह

by
उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज होगी सूचीबद्ध,    बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा फेडरेशन के विक्रय केंद्रों में मिलेगा स्थान
एएम नाथ ।चंबा, 19 जून :    जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के तत्वावधान में चंबा, भरमौर तथा पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्र से संबंधित लोगों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों तथा स्थानीय उपज को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा 26 जून को बचत भवन चंबा, 28 -29 जून को चौरासी मंदिर परिसर के समीप साडा भवन भरमौर तथा 1 जुलाई को लाइब्रेरी भवन पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन किया जाएगा ।
पीपी सिंह ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने कलात्मक कौशल दिखाने तथा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उद्यमिता विकास को लेकर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान प्रतिभाशाली कारीगरों के शिल्प-कौशल के तहत तैयार उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज को विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्पादों के डिजाइन एवं कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) को लेकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र के उत्कृष्ट उत्पादों एवं स्थानीय उपज को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने सहित ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के देशभर में स्थापित बिक्री केंद्रों में रखा जाएगा।
देश भर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों-उत्सवों में भी फेडरेशन द्वारा बिक्री एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, महिला मंडलों, युवक मंडलों से मेले में भाग लेने का आग्रह भी किया है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डाटा की शुद्धता सरकार के कार्यक्रम और नीति निर्धारण के लिए आवश्यक- DC हेमराज बैरवा

पालमपुर में आयोजित कार्यशाला में डाटा शुद्धता और बेहतर तकनीक पर दिया बल पालमपुर, 6 मार्च।  पालमपुर के होटल टी-बड में आज सिस्टम ऑफ एनवायरनमेंटल-इकोनॉमिक अकाउंटिंग (SEEA) फ्रेमवर्क तथा *सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के 2 नए मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग : धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन व गोमा को मिला आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटन हो गए हैं। राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यादविंदर गोमा को आयुष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन वितरण के लिए फेस ऑथेंटिकेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचलः गोकुल बुटेल

एएम नाथ। शिमला : जनकल्याण सेवाओं की दक्षता और सुगम पहुंच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल तकनीक एवं शासन विभाग (डीडीटीजी) ने सार्वजनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अनावरण : समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की...
Translate »
error: Content is protected !!