नशे के खिलाफ सभी को लड़नी है लड़ाई : जयराम ठाकुर

by

राज्यपाल बुधवार सराज में, नशा मुक्त हिमाचल अभियान में करेंगे शिरकत

नेता प्रतिपक्ष ने रैली स्थल पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा

एएम नाथ। मंडी :  प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को सराज के जंजैहली पहुँच रहे हैं। जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर के साथ बतौर मुख्यातिथि नशा मुक्त हिमाचल अभियान में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम को।लेकर तीन दिन से सराज में ही डेरा डाले हुए हूं। उन्होंने जगह जगह इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के साथ बैठकें की। मंगलवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल जंजैहली में पहुंचकर कर पूरी तैयारियों का जायजा लिया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहली बार इस तरह के कार्यक्रम के लिए सराज पहुँच रहे हैं। जंजैहली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हमारे कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और आम जनता भी बढ़ चढ़कर इसकी सफलता के लिए आगे आ रही है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिये। खास तौर पर राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सख्ती से स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ हर प्रदेशवासी को लड़ाई लड़नी है। जिस तरह से प्रदेश में नशा बढ़ रहा है, अब नशा प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती है।इसके खिलाफ हर प्रदेशवासी को आवाज उठानी होगी। अपनी लड़ाई मानकर लड़नी होगी। हर प्रदेशवासी नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा तभी इस अभिशाप से मुक्ति मिल पाएगी। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया प्रतियोगिता शुभारंभ

देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे – उप मुख्यमंत्री ऊना : 2 मार्च: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के दलोह, कुठेड़ा बेलां और केंट प्राथमिक स्कूल बंद : स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा

ऊना। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से दस से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया के तहत ऊना जिले में तीन प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशीला पब्लिक स्कूल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में रहा प्रतिशत परिणाम

बद्दी, 4 अप्रैल (तारा ) : सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी के सत्र 2025 -26 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत्- प्रतिशत रहा ।जिनमें सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिसंबर तक हरोली में बनेगी लाइब्रेरीः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने एसडीएम हरोली विकास शर्मा के साथ किया स्थान का निरीक्षण ऊना, 2 नवंबरः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरोली उपमंडल में भी एक लाइब्रेरी...
Translate »
error: Content is protected !!