कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार का चंबा प्रवास कार्यक्रम

by

एएम नाथ। चम्बा :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार 21 मई को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 21 मई को कृषि मंत्री प्रातः 11:00 चंबा पहुंचेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे मैहला में कृषि इनपुट स्टोर एवं किसान सलाह केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत चंबा में हैचरी (कुकट) की आधारशिला रखेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री शाम 5:00 बजे चंबा से खजियार के लिए रवाना होंगे जहां पर उनका रात्रि ठहराव होगा। कृषि एवं पशुपालन मंत्री 22 मई को प्रातः 10:00 बजे खजियार से जवाली के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 101 खाद्य नमूनों की जांच, 13 मानकों पर खरे नहीं उतरे; 19 मामलों में 2.20 लाख रुपये जुर्माना

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराएं अधिकारी : उपायुक्त रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के...
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह के रूस में बंदी होने का मामला : परिजनों ने वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी के लिए खन्ना से लगाई गुहार 

होशियारपुर 23  सितम्बर :  जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह की रूस से रिहाई  के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की। वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ा तीन दिनों में 25 लाख 98 हजार चढ़ावा

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। गर्मियों के मौसम में श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में श्रद्धालुओं की...
Translate »
error: Content is protected !!