चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

by
रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिसमें उन्होंने चक्क सराये, रिपोह मिसरा, रिपोह मुचलियां, सूरी और धार गुजरा स्कूलों के 276 बच्चों को स्वेटर भेंट किए।
उपायुक्त ने बताया कि यह स्वैटर नर्सरी से 5 वीं कक्षा के बच्चों को एसआरपी संस्था की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
May be an image of 1 person, studying and text
उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जीवन के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयत्नशील रहने का परामर्श दिया। सेवा रक्षा प्रयास संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा ने बताया कि संस्था स्कूली बच्चों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
इस मौके पर संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा, संस्था के सह संस्थापक नरेंद्र शर्मा सहित, चक्क सराय स्कूल के प्रधानाचार्य शशि कुमारी, सीएचटी इकबाल रफी सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में ड्राई डे का ऐलान : 3 दिन तक बंद रहेंगे शराब के ठेके..जानिए कहां कहां होही ठेके बंद

चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के सम्मान में पंजाब के कई क्षेत्रों में तीन दिन तक ड्राई डे लागू...
article-image
पंजाब

आनंदपुर साहिब में 24 नवंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

श्री आनंदपुर साहिब : पहली बार राजधानी चंडीगढ़ से बाहर होगा सत्र का आयोजनचंडीगढ़, 15 नवंबर (हि.स.)। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए यादगारी समारोहों के हिस्से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को किया बर्बाद, बचाने के लिए दिल्लीवालों को बाहर करें’, सुखबीर सिंह बादल…. केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर खुली...
Translate »
error: Content is protected !!