चपरचिड़ी और सेक्टर-74 मोहाली में प्रस्तावित     प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़ाघर बनाने के विरोध मे बनी जॉइंट एक्शन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को सौंपा ज्ञापन

by
गदशंकर l नगर निगम मोहाली दुआरा धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण चपरचिड़ी और सेक्टर-74 मोहाली में प्रस्तावित     प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़ाघर बनाने के विरोध मे बनी
जॉइंट एक्शन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह जी को व्यक्तिगत रूप से एक ज्ञापन सौंपां इस दौरान जॉइंट एक्शन कमेटी ने  जथेदार साहिब को विस्तार से बताया गया कि सरकार और नगर निगम मोहाली, चपरचिड़ी और सेक्टर-74 मोहाली में प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़ाघर बनाना चाहते हैं।
यह ज्ञापन जॉइंट एक्शन कमेटी के महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि जत्थेदार साहिब ने  विधायक कुलवंत सिंह से  इस दौरान बात की और उन्हें सेक्टर-74 मोहाली के डंपिंग ग्राउंड से सारा कूड़ा हटवाने के लिए कहा, जिस पर विधायक कुलवंत सिंह ने आश्वासन दिया कि यह कार्य अवश्य करवाया जाएगा।
उन्हीनों  ने बताया कि जत्थेदार साहिब ने विधायक कुलवंत सिंह को  स्पष्ट आदेश दिए कि यह कार्य एक महीने के भीतर पूरा किया जाए और एक महीने बाद वे स्वयं मौके का दौरा करेंगे। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में पत्र लिखने के भी आदेश दिए।
उन्हीनों बताया कि जत्थेदार साहिब ने उच्च न्यायालय में जॉइंट एक्शन कमेटी द्वारा दायर सभी केस फाइलें और दस्तावेज भी अपने पास रखे। उन्होंने बताया कि जत्थेदार साहिब साहिब ने हमें  आश्वासन दिया कि — “हम आपके साथ हैं और शहीदों की धरती पर ऐसा कोई भी काम नहीं होने देगें तथा किसी भी प्रकार का कचरा वहाँ पर फेंकने नहीं दिया जाएगा।
जत्थेदार साहिब ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में विरासत स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों के पास किसी भी प्रकार का कचरा नहीं फेंकने दिया जाएगा।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मीडिया सलाहकार अमनदीप सिंह स्लैच ने कहा कि कानूनी दृष्टि से यह स्थान कचरा फेंकने के लिए पूरी तरह से गलत है, क्योंकि इसके पास ही डीपीएस स्कूल, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र, ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी (चपरचिड़ी) और फतेह बुर्ज स्थित हैं। इसलिए यहाँ कचरा फेंकना न केवल सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से, बल्कि कानूनी रूप से भी गलत है। यही कारण है कि यह केस ज्वाइंट एक्शन कमेटी पहले ही उच्च न्यायालय में जीत चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को कांग्रेस ने अहम ज़िम्मेदारी सौंपी

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञाप्ति के ओर से जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में करवाया मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बदमाश आदमी है, पता नहीं कब…सलमान खान को राकेश टिकैत की सलाह सलमान को माफी मांगनी चाहिए

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इस मामले में किसान नेता राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!