चब्बेवाल हलके के 29 गाँवों में आधुनिक स्टेडियमों के निर्माण पर 9 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेंगे : डॉ. इशांक कुमार*

by

-मॉडल स्टेडियमों में खिलाडिय़ों को मिलेंगी हर एक सुविधा – डॉ. चब्बेवाल

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा हलके से विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने बताया कि हलके के 29 गाँवों में 9 करोड़ से अधिक की लागत से अत्याधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके लिए मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राशि जारी कर दी गई है और इसके लिए सभी हलका वासी मुखय मंत्री भगवंत सिंह मान और लोक सभा मैंबर डा. राज कुमार चब्बेवाल का धंन्यबाद करते है। डॉ. इशांक चब्बेवाल ने कहा कि लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल हलके में विभिन्न बड़ी परियोजनाओं को लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण चब्बेवाल हलके में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि जो नए स्टेडियम बनाए जाएँगे, वे माडल स्टेडियम होंगे, इन स्टेडियमों में खिलाडिय़ों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, सभी स्टेडियमों की चारदीवारी की जाएगी, सोलर लाइटें लगाई जाएँगी ताकि खिलाड़ी रात में भी खेल सकें। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करने की घोषणा की है, जिसके पहले चरण के तहत 3,083 ऐसे स्टेडियमों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा चुका है और ज़्यादातर नशा करने वाले लोग नशा छोडऩे और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल से निकाल कर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है। डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को खेलों से जोडऩे और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले खिलाडिय़ों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति...
article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में मूर्ति स्थापना 21 अक्टूबर को: बिट्टू पाजी

गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा तथा धन-धन बापू कुंभ दास जी महाराज जी के जन्म स्थान एवं समाधि स्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल में चाचा...
article-image
पंजाब

डा. बलजीत सिंह ने बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का पदभार संभाला समूह स्टाफ को साथ लेकर कालेज की उन्नति के लिए काम करेगे: डा. बलजीत सिंह युनीवर्सिटी आफ मैरीलैड ईसटरन शौअर यूएसए में बतौर विजटिग प्रौफेसर काम कर चुके है डा. बलजीत

गढ़शंकर: शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अंर्तगत चल रहे बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के प्रिसीपल का पदभार डा. बलजीत सिंह ने संभाला। इससे पहले कालेज में गुरूदुारा साहिब में अरदास करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार किया महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को और फिर रिहा : तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की

मुंबई :महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में  पुलिस ने  हिरासत में लिया गया है। तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है ...
Translate »
error: Content is protected !!