सिंगड़ीवाला ने फगवाड़ा बेगमपुरा पंथक एकत्र के लिए संगतों को किया लामबंद

by
गढ़शंकर, 10 जून : गुरु साहिब द्वारा बख्शे गए “सरबत दा भला” के सिद्धांत को कमजोर करने तथा सिख और दलित समाज के बीच फूट डालने की कथित साजिशों को रोकने के उद्देश्य से फगवाड़ा की दाना मंडी में बेगमपुरा पंथक एकत्र आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के जिला प्रधान गुरनाम सिंह सिंगड़ीवाला तथा पीएसी सदस्य संदीप सिंह खालसा टांडा ने रोड माजरा में कुलवीर सिंह रोड माजरा की अगुवाई में संगतों को एकत्र में शामिल होने के लिए लामबंद किया। इस अवसर पर गुरनाम सिंह सिंगड़ीवाला और संदीप सिंह खालसा टांडा ने कहा कि समाज में टूट रही सांझ और भाईचारे को पुनः मजबूत करना मानवता तथा “सरबत दा भला” की भावना के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि इस नेक प्रयास में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने संगतों से अधिक से अधिक संख्या में फगवाड़ा पहुंचकर बेगमपुरा पंथक एकत्र को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर निर्मल सिंह रोड मजारा, कुलबीर सिंह मौजीपुर, जसविंदर सिंह कुक्कड़ मजारा, बूटा सिंह रोड मजारा, सतनाम सिंह नंगलां, गोगा रोड मजारा, शाहिद रोड मजारा, निर्मल सिंह नंगला, अर्जन रोड मजारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 6 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब

लंदन पहुंचने पर दीवान और पल्लीझिक्की का गर्मजोशी से स्वागत : आईओसी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श हुआ: दीवान, पल्लीझिक्की

चंडीगढ़, 11 अगस्त: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान व जिला कांग्रेस नवांशहर के पूर्व प्रधान और एसबीएस नगर जिला योजना बोर्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
पंजाब

मोइला वाहिदपुर से तीजी वार संगत दिल्ली चल रहे संघर्ष के लिए लंगर लगाने के लिए राशन लेकर रवाना

गढ़शंकर : आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर से तीजी वार संगत दिल्ली चल रहे संघर्ष मेें शामिल होने तथा लंगर लगाने के लिए राशन लेकर रवाना हुई। पहले गांव की संगत दो वार...
Translate »
error: Content is protected !!