चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध : सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

by

एएम नाथ। चम्बा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया।

स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग
गृहमंत्री करेंगे कांगड़ा दौरा
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि चम्बा जिला सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और इस क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय बलों की स्थायी उपस्थिति आवश्यक है।
स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग
सांसद ने चम्बा व चुराह जैसे दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में कार्यरत स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी वर्षों से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनात SPOs को हिमाचल के SPOs से अधिक मानदेय दिया जाता है, जबकि दोनों का कार्यक्षेत्र व जोखिम समान है।
गृहमंत्री करेंगे कांगड़ा दौरा
डॉ. भरद्वाज ने अमित शाह से आग्रह किया कि वे आगामी गर्मियों में काँगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करें, जिसे श्री शाह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। डॉ. राजीव भरद्वाज ने श्री शाह का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल जैसे पर्वतीय और सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा और विकास के प्रति यह रुख स्वागत योग्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने बड़सर और लाहौल स्पीति में किए “टिकट” फाइनल, अनुराधा और सुभाष मैदान में

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बड़सर और लाहौल स्पीति के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर लिए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघी : बहन से लगाई शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध…फिर कर ली शादी

अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीष्मोत्सव हिमाचल की समृद्ध लोक-परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत पर्व : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने “अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला” की तीसरी सांस्कृतिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
Translate »
error: Content is protected !!