चम्बा में बोलेरो गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की दर्दनाक मौत

by
एएम नाथ। चम्बा :
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राख  विन्दला मार्ग पर डुडैंई के पास एक बोलेरों गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी में 13 लोग सवार बताए जा रहे है। जिनमें से तीन की मौत हो गई है। बाकी हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचा दिया गया है।
आपको बता दें कि हादसे के तुरंत बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। बाकी घायलों का इलाज चम्बा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
वहीं एसपी चम्बा अभिषेक यादव व एसडीएम चम्बा अरुण भी अस्पताल में पहुंच चुके है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रास्ता संकरा होने की वजह से ये हादसा पेश आया है। उन्होंने बताया कि घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 15,000 व घायलों को पांच हजार रुपए की फोरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Kamaljeet Singh, Founder of

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/May 24 : In an exclusive conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Dr. Kamaljeet Singh, Founder and Chairman of Green Planet, shared his inspiring vision and dynamic role as the General Secretary of...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की हुई आमद: संदीप हंस

किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील होशियारपुर, 6 अक्टूबर जिला होशियारपुर के कु ल 70 खरीद केंद्रों में 53 खरीद केंद्रों में अब तक धान की आमद व 45 खरीद...
article-image
पंजाब

तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज...
article-image
पंजाब

गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक  मनाया : श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से  गया मनाया

गढ़शंकर।  गांव चूहड़ पुर में श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!