चम्बा साथी एप से बनेगा स्वयंसेवकों का डिजिटल डेटाबेस : DC मुकेश रेपसवाल

by

एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअली बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “चम्बा साथी” एप के माध्यम से सभी प्रशिक्षित एवं सक्रिय स्वयंसेवकों का समग्र डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा जिससे किसी भी प्रकार की आपदा, आपात स्थिति या प्रशासनिक आवश्यकता के समय त्वरित संचार और प्रभावी सहयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। उपायुक्त आज चम्बा साथी एप के संबंध में एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिले में आपदा मित्र, नैसकॉम फाउंडेशन के डिजिटल एम्बेसडर, स्वीप, स्वयंसेवक, रक्तदाता समूह, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर्स एवं अन्य कई स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य प्रशासन को सहायता प्रदान कर रहे हैं लेकिन इन सभी समूहों की कोई एकीकृत डिजिटल सूची उपलब्ध न होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में संदेश भेजने तथा समन्वय स्थापित करने में कठिनाई सामने आती है।
उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों के साथ प्रभावी रूप से संपर्क कर पाने के उद्देश्य से चम्बा साथी एप को एक कार्यप्रवाह आधारित आधुनिक स्वयंसेवक प्रबंधन प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों द्वारा प्रशिक्षित वर्तमान एवं भविष्य के स्वयंसेवकों की पूरी जानकारी समय-समय पर अपडेट रहेगी तथा प्रारंभिक संचार एसएमएस और मेल के माध्यम से तुरंत भेजा जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस एप के माध्यम से स्वयंसेवक अपने संपर्क विवरण स्वयं भी अपडेट कर सकेंगे साथ में जिला प्रशासन को प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, कार्यक्रमों और गतिविधियों का रिकॉर्ड एक ही मंच पर डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा।
उपायुक्त ने एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से कहा कि एप को सरल, उपयोगकर्ता-अनुकूल और त्रुटिरहित बनाया जाए तथा जिला रोजगार अधिकारी को कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में एलिगो क्रिएटिव सर्विस के प्रतिनिधियों ने एप की कार्यप्रणाली और डिजाइन को लेकर विस्तृत जानकारी दी और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी फीचर्स तैयार किए जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान सहित एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को केंद्र से शहीद का दर्जा देने की पंजाबियों के अमेरिकी संगठन ने अपील की

चंडीगढ़, 31 जनवरी :  नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की शुक्रवार को केंद्र से अपील की। शुक्रवार को यहां एक बयान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवीके चंबा का ‘खेत बचाओ अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न, 6 हजार किसानों तक पहुंचा संदेश

‘मिट्टी बचाओ, खेती बचाओ, किसान बचाओ’ अभियान के तहत 51 जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंबा द्वारा कृषि विभाग, आत्मा (ATMA) तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रोहित जसवाल : ऊना, 1 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपमंडल अम्ब...
Translate »
error: Content is protected !!