चर्चा में क्यो है बकरी …..संधू कलां के पाला खां की बकरी

by

 

भदौड़ : विधानसभा चुनाव दौरान हलका भदौड़ जहां चर्चा का विषय रहा, वहीं हलका भदौड़ के गांव संधू कलां के पाला खां की बकरी भी काफी मशहूर रही है क्योंकि उसकी एक बकरी की हलका भदौड़ से चुनाव लडऩे के समय पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने धार निकाली थी।

आज वही बकरी पुन: चर्चा में है क्योंकि इस बकरी को हलका चमकौर साहिब से आकर लोग खरीद कर ले गए हैं। बकरी के मालिक पाला खान के अनुसार चमकौर साहिब से आए लोग इसे खरीद कर ले गए हैं, उन्होंने 21 हजार रुपये की यह बकरी बेची है।
बकरी को नए पटे व झांजर से सजा कर बेचा
पाला खान ने कहा कि उसके अंदाजे मुताबिक यह बकरी पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने ही खरीदी है। इस संबंधी उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से दो दिन पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उनके पास रुके थे तथा बकरी की धार निकालने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उन्होंने बकरी की बोतल में धार भी निकाली। उन्होंने बताया कि इसके बाद गत दिवस चमकौर साहिब से कुछ लोग उनके घर सुबह के समय बकरी खरीदने पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि वह बकरी का मुफ्त दूध लोगों को सेवा के तौर पर देना चाहते हैं। जिससे प्रभावित होकर उसने बकरी बेचने का फैसला कर लिया। उन्हेोंने बताया कि इससे पहले उसको बकरी के एक लाख रुपये तक के आफर भी आ चुके हैं परंतु उसने बकरी नहीं बेची। परंतु जो लोग अब बकरी खरीदने आए थे, उन्हें सिर्फ 21 हजार रुपये की बकरी बेच दी। पाला खान ने बताया कि जो लोग बकरी खरीदने आए थे वह चमकौर साहिब से आए थे। उसे अंदाजा है कि यह लोग पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी हैं तथा चरणजीत सिंह चन्नी ने ही इन्हें बकरी खरीदने के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि बकरी को बोचने के समय उसने बकरी के पटा व झांझरों से सजा कर बेचा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

व्रजा कोर ने ‘अपनी सेना को जानो’ प्रदर्शनी का आयोजन किया : उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो नौजवान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : जालंधर स्थित व्रजा कोर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस महोत्सव संबंधी भारतीय सेना की ओर से तोपची पूर्व सैनिक सी.एस.डी कैंटीन कैंपिंग ग्राउंड मेें ‘अपनी सेना को जानो’ मिलेट्री इक्यूपमेंट प्रदर्शनी का...
article-image
पंजाब

लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का ओंकार चाहलपुरी को अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक किया नियुक्त

गढ़शंकर : भाजपा ने वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओंकार...
article-image
पंजाब

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, दुकान मालिक ने विरोध किया तो खुद को बताया सीबीआई अधिकारी

जालंधर :  पुलिस ने गुरुवार देर शाम फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी-केजरीवाल जलालाबाद (होशियारपुर), 17 मई-  आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!