चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत : दो दिन पहले ही आया था बठिंडा

by

बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर मिला शव, तलाशी में नहीं मिला टिकट; किस ट्रेन में सफर कर रहा था, पुलिस जांच में जुटी

बठिंडा। बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसा निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और काम के सिलसिले में दो दिन पहले ही बठिंडा आया था। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान उसके पास से कोई रेलवे टिकट नहीं मिला, जिसके चलते पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था और कहां जा रहा था।

सहारा जनसेवा के संदीप सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम में एक युवक के चलती ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही संस्था की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया गया।

बहन से बातचीत में बठिंडा आने की मिली थी जानकारी

जीआरपी के स्टेशन ऑफिसर एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की बहन से संपर्क किया गया तो पता चला कि गुरसेवक मानसा में अकेला रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, करीब दो दिन पहले ही गुरसेवक की अपनी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उसने बताया था कि वह काम के सिलसिले में बठिंडा आया हुआ है।

परिजनों के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जीआरपी ने शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहुंचने और उनके बयान दर्ज होने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
article-image
पंजाब

भज्जलां के मनराज को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव भज्जलां के मनराज सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मनराज के पिता हरदीप कुमार व माता नीलम को वधाई Share     
article-image
पंजाब

गढ़शंकर विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने दलजीत अजनोहा से की विशेष बातचीत, अहम मुद्दों पर रखे विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!