चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

by

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। रेलवे पुलिस ने थाना 6 की पुलिस को घटना के जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। पुलिस को चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार शेर पुल चौक के पास पुल के ऊपर पुलिस को सूटकेस मिला, और टांगे रेलवे ट्रैक पर। उस सूटकेस में व्यक्ति के अन्य टुकड़े थे।

अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह सूटकेस को पुल के नीचे नहीं गिरा पाया। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को टुकड़ों में काटा और ट्रैक पर फेंकना चाहा। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाया और केवल टांगें ही रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार गया। उसने सूटकेस पुल के ऊपर ही छोड़ दिया। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके का विकास योजनाबद्ध तरीके से करवाकर हलके को पंजाब का माडल हलका बनाया जाएगा :अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर शहर में सौ प्रतिशत सीव्रेज का काम, पार्को व यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया जाएगा वाईपास ईलाके में युवाओं को रोजगार का प्रबंध करने के लिए कंडी व बीत ईलाके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
article-image
पंजाब

समय से पहले पंजाब पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को मानसून ने पठानकोट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मानसून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
Translate »
error: Content is protected !!