चार पर मामला दर्ज : अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप के चलते

by

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पुडा अधिकारियों की शिकायत पर कारवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध मंन्हाना गांव में अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को पुडा के अधिकारियों द्वारा 24 अप्रैल 2021 को शिकायत की थी कि गांव मंन्हाना में हड़बस्त नंबर 90 में मंजीत सिंह, सरबजीत सिंह पुत्र अजैब सिंह व दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी प्रीत नगर लाडोवाली रोड जालंधर ने विभाग से बिना कोई मंजूरी प्राप्त किये कालोनी काट कर बेच रहे हैं और विभाग द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर कालोनी को रेगुलर कराने के लिए कहा गया था जिसपर उक्त ने राम विहार के नाम पर काटी गई कालोनी को रेगुलर कराने के लिए अप्लाई किया था लेकिन विभाग द्वारा पेश की गई एप्लिकेशन में खामियां होने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया था जिसका जवाब नही दिया गया। इस शिकायत की जांच के बाद थाना माहिलपुर में मंजीत सिंह, सरबजीत सिंह पुत्र अजैब सिंह व दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी प्रीत नगर लाडोवाली रोड जालंधर के विरुद्ध अवैध कालोनी काटने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवन के वास्तु दोष बारी _बारी से सबको खा जाते हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भवन की वास्तु हमारे जीवन में अत्यन्त ही महत्वपूर्ण प्रभाव रखती हैं भवन की वास्तु सही तो प्रभाव सही ओर वास्तु ग़लत तो प्रभाव भी ग़लत। लेकिन यह ग़लत बारी _बारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन SSP पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, इंटरव्यू का कैसे पता लगा : लॉरेंस इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार को HC की फटकार

पंजाब में पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू मामले की (03 दिसंबर) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। अदालत...
article-image
पंजाब , समाचार

51 नशे के इंजेक्शन, 68 ग्राम नशीला पदार्थ व 4 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार : एनडीपीएस के पहले दर्ज मामले में भी वाछिंत था आरोपी

गढ़शंकर, 6 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने पहले दर्ज एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज मामले में वाछिंत भगोड़े को गिरफ्तार कर उसके पास से 51 नशे के इंजेक्शन, 68 ग्राम नशीला पदार्थ व 4...
article-image
पंजाब

नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 2 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ :  पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे...
Translate »
error: Content is protected !!