चार सांसदों की जीत के साथ छह विधायकों की भी जीत होगी और हिमाचल प्रदेश में भी ‘कमल के फूल’ वाली सरकार बनेगी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

by

अंब : हिमाचल प्रदेश में चार सांसदों की जीत के साथ छह विधायकों की भी जीत होगी और हिमाचल प्रदेश में भी ‘कमल के फूल’ वाली सरकार बनेगी। यह शब्द केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगने के साथ ही छह विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भी जनता का सहयोग मांगा। ‘ उन्होंने जनता से अपील की है कि वह हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन वाली सरकार बना दें। उन्होंने कहा कि छह विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर इस्तीफा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुराग ठाकुर जाने-पहचाने नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़े नेता को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भेजा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर जैसा सांसद तो दीया लेकिन ऐसै सासंद ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि जब भी अलग-अलग क्षेत्र में जाते हैं, तो वहां लोग उनसे यह कहते हैं कि वह उनके सांसद को मंत्री बना दे। लेकिन, यहां तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बना बनाया मंत्री भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से खास लगाव है। प्रधानमंत्री को तो हिमाचल से इतना लगाव है कि कभी-कभी गुजरात के लोग भी ईर्ष्या करने लगते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर के मुद्दे को भी छेड़ा। उन्होंने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का है और भारत का ही रहेगा। विपक्ष के नेता हमें डराने की कोशिश करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन, वीरभूमि हिमाचल में वह संदेश देना चाहते हैं कि हम एटम बम से डरते नहीं है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार रहते हुए देश में आतंकी हमले होते थे और तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से कांग्रेस कोई कदम नहीं उठाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले सरकार में जब आतंकी हमला हुआ, तो भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मारा।

राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस ने अटकाया- अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के कार्य को भी अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राम मंदिर निर्माण का काम पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि जब प्राण प्रतिष्ठा हुई, तो कांग्रेस नेता इसमें शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला में छुट्टियां बिताने तो आते हैं, लेकिन वह तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से राम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने 40 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार तीसरा आरोपी फरार

माहिलपुर – शुक्रवार की रात माहिलपुर पुलिस की चौकी सैला खुर्द के गांव ददयाल में छापेमारी कर 40 पेटी अवैध शराब की बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा को भीषण गर्मी से भी अधिक वोटरों का गुस्सा झेलना पड़ेगा  : तिवारी

लाल डोरा के बाहर स्थित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया चंडीगढ़, 21 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त मोटर देने के बावजूद छह-छह दिनों तक लोगों को पीने वाले पानी से रखा जा रहा वंचित: निमिषा मेहता

। 6 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा था गांववासियों को गढ़शंकर, 14 जून – गढ़शंकर के गांव लसाड़ा में 6 दिनों से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को चालू कराने के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
Translate »
error: Content is protected !!