चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

by

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समेत जनता से किए सभी वादे पूरा करेगी। अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने केंद्र और हिमाचल की भाजपा सरकारों को घेरते हुए कहा कि इनकी आम जनता को गुमराह करने की आदत रही है, लेकिन सौ फीसदी साक्षर हिमाचल की जनता को भाजपा बेवकूफ नहीं बना सकती।
खरगे ने केंद्र की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे। भाजपा नेताओं का काम सिर्फ कांग्रेस को गालियां देना है, उनकी सुबह इसी से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों के 72 हजार करोड़ के कर्ज माफ कर वादा पूरा किया। यहां के किसानों का कर्ज माफ करने का भी बीड़ा उठाया है। महिलाओं को 1500 रुपये हर माह देंगे, महंगाई से लड़ने के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगेे, हर गांव में मोबाइल वैन से मुफ्त इलाज होगा
भाजपा ने सालाना दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन सरकारी विभागों में रिक्त 14 लाख पद भरने में भी केंद्र सरकार नाकाम रही। प्रदेश में 65 हजार पद खाली हैं, यह लोकसभा और राज्य सभा में भाजपा सरकार के दिए आंकड़े हैं। भाजपा की स्टार्टअप योजना शुरू नहीं हो पा रही। यूपीए सरकार फूड सिक्योरिटी एक्ट, महंगाई, बेरोजगारी से लड़ने के लिए मनरेगा और सबको शिक्षा के लिए एजुकेशन बिल लेकर आई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा, घर के पास ही मिलेगी एक्स-रे की सुविधा – पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन करेगी टी बी की जांच- DC आबिद हुसैन सादिक

अदानी फाउंडेशन ग्रुप के सहयोग से बिलासपुर को मिली पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन एएम नाथ।  बिलासपुर 06 सितम्बर- जिला को 2025 तक टी बी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की पहल। अब टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलशक्ति की 13.50 करोड़ की परियोजनाओं का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया लोकार्पण

हरोली/बंगाणा (ऊना), 18 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिले के हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की लगभग 13.50 करोड़ रुपये लागत की 8 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की...
Translate »
error: Content is protected !!