चार साल में हर वर्ग मायूस, कांग्रेस सरकार ने किया निराश : जयराम ठाकुर

by

सराहां में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, बोले- गांव-गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता

सराहां। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग को निराशा हाथ लगी है। सराहां कुश्ती स्टेडियम में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रतिनिधियों से एकजुट होकर गांव-गांव और घर-घर तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र और समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने डिजास्टर एक्ट के तहत पंचायत चुनाव टालने के प्रयास किए, जिसके खिलाफ भाजपा ने पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 33 लोगों की जान गई, जबकि 22 लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न्याय की मांग करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने 72 एफआईआर दर्ज कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट थॉमस के छात्राओं को बताया मतदान का महत्व : मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, पता आदि बदलने, प्रवासी और सर्विस वोटर हेतु डॉ० सुरेश कुमार ने आवश्यक दी जानकारी

शिमला 26 अप्रैल – लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 63-शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सेंट थॉमस वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल शिमला में...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार : विजिलेंस की छापेमारी के बाद गिरी गाज

चंडीगड़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर...
Translate »
error: Content is protected !!