*चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

by
*परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स*
एएम नाथ। धर्मशाला 01 मई। नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज वीरवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, आट्र्स ब्लाक, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र एक सेंकेंड फ्लोर, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर, पीएम श्री नवोदय विद्यालय नलेटी, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला, राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल शाहपुर, काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर, राजकीय बीएड कालेज धर्मशाला में केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा तथा पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में भरें जाएंगे आशावर्करों के विभिन्न पद

ऊना, 9 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा में बीएलए बैठक में मनीष तिवारी ने जमीनी समन्वय और संगठनात्मक एकता पर दिया जोर

रायपुर कलां में सांसद निधि से लगे सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित चंडीगढ़, 27 सितंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने आज मनीमाजरा के मेन बाजार स्थित गंगा देवी धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!