चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ है जनता में आक्रोश : जयराम ठाकुर

by

नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंडी में शक्ति प्रदर्शन कर सभी 14 पार्षदों के साथ निकाला रोड शो

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में जीत का दावा

​एएम नाथ। मंडी   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन मंडी के सभी 14 वार्डों में भव्य रोड शो और चौहट्टा बाजार में विशाल जनसभा के माध्यम से कांग्रेस सरकार के विरुद्ध शंखनाद करते हुए दावा किया है कि प्रदेश की चारों नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों से हिमाचल की जनता का मोहभंग हो चुका है और आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। यह नगर निगम चुनाव महज स्थानीय चुनाव नहीं बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की विदाई की पटकथा लिखने वाले साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि मैं चारों जगह प्रचार करके आया हूँ और निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि चारों जगह कमल खिलेगा और इस सरकार के विदाई की शहनाई बज उठेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के सरेआम उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हार के डर से बौखलाई कांग्रेस अब प्रलोभन की राजनीति पर उतर आई है, जिसका प्रमाण मुख्यमंत्री द्वारा चुनावी सभाओं में खुलेआम यह कहना है कि कांग्रेस पार्षदों को जिताने पर वार्डों को 50 लाख से एक करोड़ रुपये का बजट दिया जाएगा।
उन्होंने इस बयान को लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान और मतदाताओं को खरीदने का एक असफल प्रयास करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह कृत्य चुनाव आयोग की निष्पक्षता को चुनौती दे रहा है, जिसके विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करवाकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है। ठाकुर ने मंडी में उमड़े जनसैलाब को भाजपा की विजय का अग्रिम संकेत बताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मतदान के दिन तक पूरी ऊर्जा के साथ डटे रहें क्योंकि जनता अब कांग्रेस के कुशासन और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है और आगामी मतगणना के दिन पालमपुर से लेकर सोलन तक कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट, भाजपा महामंत्री पायल वैद्य और जिलाध्यक्ष निहाल चंद भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों के लिए इंटरव्यू 25 को- राजेश मैहता

 बिलासपुर  : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों हेतू दिनांक 25 जनवरी 2024 को रक्षिका वेलफेयर मार्ट के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा किया बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। जसूर/ नूरपुर : पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!