चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

by

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान चालक रोमित सिंह (31) निवासी गांव पनालथ, संगम कुमार (22) निवासी पोलियां (फतेहपुर) और सूरज कुमार (27) निवासी जैंद इंदौरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हरसर सोसायटीज से चादर मार्ग पर एक ट्रैक्टर बजरी लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक सहित तीन लोग सवार थे। चादर में अचानक ट्रैक्टर आगे से खड़ा हो गया और पलटकर ट्रॉली के साथ लग गया। इस कारण चालक सहित अन्य दोनों अन्य लोग ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और लोगों ने ट्रैक्टर को खींचकर सीधा किया। जब तक ट्रैक्टर को खींचकर कर तीनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा हुआ कानून, सदन में संशोधन विधेयक पारित

शिमला, 5 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश आबकारी संशोधन विधेयक वीरवार को विधानसभा में पारित हो गया। इस विधेयक में अवैध शराब बनाने और इसके अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पहले से अधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा : गुजरात से सांसद बने रहेंगे- हिमाचल सीट से खत्म हो रहा कार्यकाल

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली :   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनकड़ ने स्वीकार कर लिया है। बता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित : डॉ कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चम्बा :  नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर  में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस किसान जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!