चाहलपुर का बाबू मेला सिंह मेमोरियल पार्क लोगों के लिए हो रहा वरदान साबित

by

गांव चाहलपुर का बाबू मेला सिंह मेमोरियल पार्क लोगों के लिए हो रहा वरदान साबि
गढ़शंकर ।  हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए हमारे प्रवासी भारतीयों का बहुमूल्य योगदान है। पंजाब में सेहत शिक्षा और खेलों के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा
हमेशा दिल खोल कर मदद की जाती है।
ऐसी ही एक मिसाल है गढ़शंकर के गांव चाहलपुर के अजीत सिंह संघा की जिन्होंने करीब 3 वर्ष पहले अपनी 4 कनाल जमीन पर शानदार पार्क बनाकर
लोगों के सुपुर्द किया था और उसकी देखभाल के लिए अजीत सिंह संघा द्वारा लगातार फंड भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। अब यह पारक इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। क्योंकि रोजाना ही बड़ी गिनती में बच्चे इस पार्क में आकर विभिन्न खेलों का आनंद उठाते हैं। वही गांव के बुजुर्ग इस पार्क में
सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि अजीत सिंह संघा की बदौलत यह पार्क लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने संघा परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अजीत सिंह संघा द्वारा गांव में पार्क का निर्माण करवा कर गांव को अलग पहचान दी है। जिस कारण गांव के लोग उनके हमेशा ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी गिनती में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक सतकार कौर 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित : पूर्व विधायक का था लग्जरी वाहनों की जब्ती और तस्करी का बड़ा नेटवर्क

अरुण दीवान। चंडीगढ़  मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सतकार कौर पहले...
article-image
पंजाब

पंजाब चुनावों में सुखबीर बादल का बीजेपी से गठबंधन पर दिया स्पष्ट बयान

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस संदर्भ...
article-image
पंजाब

शर्मनाक करतूत…गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

करतारपुर : करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ...
Translate »
error: Content is protected !!