चिंतपूर्णी मंदिर में सोने की चेन काटती महिला पकड़ी

by

चिंतपूर्णी : हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार दोपहर ऊना निवासी 70 वर्षीय महिला की चेन काटने की कोशिश की। जब तारो देवी को लगा कि उसकी गले में डाली हुई सोने की चेन किसी ने काटी है तो उसने तुरंत पीछे मुड़कर देखा। उसके पीछे खड़ी एक महिला तुरंत वहां से भाग गई और माथा टेकने आई महिला की गले की चेन उसके हाथों में आ गई। ऊना से आई इस श्रद्धालु की होशियारी ये रही कि इसने मंदिर परिसर में महिला को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर चेन काटने वाली महिला मौके से भाग गई, लेकिन पीसी इंचार्ज जगीरी लाल महिला होमगार्ड सोमा देवी और पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने थोड़ी दूर जाकर आरोपी को धर दबोचा। वहीं, पकड़ी हुई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगों ने 3.41 करोड़ रुपये लूटे : रिटायर्ड कर्नल को किया 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट

चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ में एक 82 साल के रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। कर्नल दिलीप सिंह बाजवा और उनकी पत्नी रणविंदर कौर बाजवा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

79.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया

एएम नाथ।  कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर में 79.60 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी से टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान शुरू : स्वास्थ्य निदेशक ने किया अभियान का शुभारम्भ

अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रेणियों का होगा टीकाकरण मंडी, 14 मार्च। टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंडी से निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ0 गोपाल बेरी ने किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
Translate »
error: Content is protected !!