चिंतपूर्णी में 9 से 18 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

by

ऊना: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए श्रावण आष्टमी नवरात्र मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 से 18 अगस्त तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों के अलावा किसी भी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी होगी।
आदेशों के अनुसार श्रावण आष्टमी नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित लाऊड स्पीकर के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इस अवधि के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे, ढोल-नगाडे़ इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है जबकि पटाखे व आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की पहली ही बारिश से तबाही, भूस्खलन से आठ गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से दोहन का लक्ष्य

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला चुनाव : कांग्रेस ने गारंटियों से परहेज कर, जनता के सामने रखी वचनबद्धता

शिमला : नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर दिया इससे पहले कांग्रेस ने नगर निगम शिमला चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही 10 गारंटियां लेकर आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया...
Translate »
error: Content is protected !!