चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

by
रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस वजह से हुआ हादसा गनीमत यह रही की जब ये हादसा हुआ तो उस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और बस का चालक बस को खड़ी करने के लिए थोड़ा आगे ले जा रहा था तो उसे दौरान बस का प्रेशर नहीं बनने के कारण बस बैक हो गई और खाई में जा गिरी।
बस के चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थी जिसमें से एक बस ने तलवाड़ा बाईपास पर सवारियों को उतारा और बस में बैठे श्रदालु मंदिर दर्शनों के के लिए चले गए। जिसके बाद चालक बस को लगाने के लिए तलवाड़ा बाईपास ले गया जिस दौरान ये हादसा हुआ।
                            घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस चालक से घटना की जानकारी ली। अगर हादसे के दौरान बस में सवारियां होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि रविवार को ये हादसा हुआ है, लेकिन हादसे के दौरान बस में एक भी सवारी नहीं बैठी हुई थी जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडिया’ के ज्यादातर घटक दल जाति आधारित जनगणना के पक्ष में : राहुल गांधी

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति ने जाति आधारित जनगणना के विचार के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है. कार्य समिति की बैठक...
article-image
पंजाब

तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया : पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी

संगरूर :श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!