चिंतपूर्णी में मिली लाश : मृतक, हमीरपुर का रहने वाला

by

एएम नाथ : चिंतपूर्णी :  चिंतपूर्णी थाना क्षेत्रांतर्गत बधमाणा के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति अपनी गाय चराने के लिए बधमाणा के जंगल में पहुंचा तो उसे भयंकर दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के बाद उसने आसपास देखा तो उसे एक लाश दिखाई दी। लाश की सूचना उसने ग्राम पंचायत के प्रधान सुरम सिंह को दी। प्रधान ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

वहीं, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हमीरपुर निवासी 48 वर्षीय किशोरी के रुप में हुई है। किशोरी चार दिन पहले चिंतपूर्णी से अपने घर हमीरपुर जाने के लिए निकला था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 डॉक्टरों पर 5.12 लाख का मुआवजा : ऑपरेशन के एक साल बाद पेट में मिली सर्जिकल सामग्री

चंबा में लापरवाही का मामला: पेट में छूटी सर्जिकल सामग्री निकालने के लिए हुई दूसरी सर्जरी गॉसिपिबोमा मामले में डॉक्टरों को मुआवजे का आदेश, 9% ब्याज और 15 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए 09 फरवरी को होंगे साक्षात्कार : इच्छुक आवेदक अनिवार्य दस्तावेजों के साथ पहुंचे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला

शिमला 06 फरवरी – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!