चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

by

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई
हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल लाया गया। यह सभी श्रद्धालु पंजाब के जगराओं और मोगा से हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्राले में बच्चों समेत बीस से 25 श्रद्धालु शनिवार रात को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि ठहराव के बाद रविवार सुबह माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के पश्चात शीतला मंदिर में दर्शन करन गए। इसके बाद वह ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्राला खाई में गिर गया। जिससे करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ट्राला में छोटे बच्चे भी थे, जिनको खरोच तक नहीं आई।
ट्राला ड्राइवर के अनुसार, सडक़ तंग होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही है ऑल्टो गाड़ी को पास देने के कारण ट्राला खाई में गिर गया। वहीं रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद अस्पताल के डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर शिवा लखनपाल और अस्पताल का स्टाफ तुरंत घायलों के प्राथमिक उपचार में जुट गया।
चिंतपूर्णी अस्पताल मे तैनात डॉ मोनिका और शिवा लखनपाल ने बताया कि एक दर्जन के करीब श्रद्धालुओं को गहरी चोट लगी हैं। 3 श्रद्धालुओं को फ्रैक्चर भी हुआ है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

चंडीगढ़ । बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा सरकार ने वर्ष 2022-23 में लिया 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने : वर्तमान वित्त वर्ष में 1100 करोड़ राजस्व वृद्धि का अनुमान

वर्तमान सरकार ने इस वर्ष 4100 करोड़ रुपये का ऋण लिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व में 1100 करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान...
article-image
पंजाब

बसपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

संकट की घड़ी में बसपा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है – करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा टीम...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां के 59 परिवार आप मे शामिल हुए

चब्बेवाल – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां गांव के 50 परिवारों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, झूठे वादे व कथनी और करनी से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!