मानवता के सेवा में अमूल्य योगदान दे रहे हैं रक्तदान कैंप: जय किशन रोढ़ी

by

गढ़शंकर।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय किशन सिंह रोढ़ी ने कहा कि रक्तदान कैंप मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो कि किसी जरुरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। वे आज गांव हवेली में श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी व गांव लल्लियां के तपस्थान तीर्थयाणा में सोनी परिवार की ओर से लगाए गए रक्तदान कैंप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे नौजवान रक्तदान कैंप जैसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं जो कि सही मायने में सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां नौजवानों की समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी बढ़ती है वहीं वह नशे से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे रक्तदान कैंप सभी गांवों में होने चाहिए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हमारा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित होना चाहिए और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान डाला जा सकता है। उन्होंने रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में लोगों की ओर से किए गए रक्तदान ने कई अनमोल जिंदगियों को बचाया है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करवाने के लिए प्रेरित किया।
श्री जय किशन सिंह रोढ़ी ने कहा कि इस दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान के साथ-साथ शरीद दान जरुर करें ताकि हमारे जाने के बाद हमारे शरीर के अंग किसी जरुरतमंद के काम आ सके। सोनी परिवार की ओर से लगाए गए रक्तदान कैंप में उन्होंने शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर के अंर्तगत लोगों को पौधे भी वितरित किए और पर्यावरण सरंक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार श्री तपन भनोट, सनी, डा. हरविंदर सिंह, गुलशन, रविंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
फोटो: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय किशन सिंह रोढ़ी गांव हवेली में श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित रक्तदान कैंप में रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 11 अक्तूबर : माहिलपुर पुलिस ने 9 अक्तूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक युवक के पिता बूटा सिंह निवासी सैला खुर्द के बयान पर कारवाई करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव...
Translate »
error: Content is protected !!