चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

by
एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल कर रही हैं। इसी कड़ी में चुराह के विधायक हंसराज ने ऐलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर चुराह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करने के बाद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने चुराह में चिट्टा बेचने या खरीदने वाले पकड़कर पुलिस के हवाले करने का भी इलाके के लोगों से आह्वान किया है। विधायक ने कहा कि आज के समय में हर घर पर नजर रखने की जरूरत है। प्रशासन और पुलिस विभाग भी हर जगह तक नजर नहीं रख सकते। यह विषय जन जागरण का विषय है।
कहा कि चिट्टे का सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार बिखर जाता है। लोगों को इस मानसिकता को त्याग देना चाहिए कि यह हमारी मुसीबत नहीं है। क्योंकि, पड़ोस में लगी आग को यदि रोका न जाए तो ये घर तक पहुंच जाती है और पूरा घर जल जाता है। तब ध्यान में आता है कि यदि समय रहते इस आग को बुझा दिया जाता तो इसके भयंकर परिणाम न निकलते।
विधायक ने मंच से पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद, बीडीसी, युवाओं और कलाकारों से अपने गीत-संगीत के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। कहा कि लोगों को अपने स्तर पर इस नशे पर नकेल कसने के प्रयास करने होंगे, तभी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से सीएम सुक्खू ने किया संवाद ,…. बोले- युवाओं की प्रतिभा से मिलेगी विकास को नई दिशा

‘ओक ओवर’ में विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और नादौन के विकास पर हुई चर्चा, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर पार्क को आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा… पार्क में स्थापित होगा ओपन जिम, एचआरटीसी की बस को मॉडल के रूप में लगाया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गोंदपुर पार्क की सुंदरता को और निखारते हुए इसे युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए पार्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की। गृह विभाग (सेक्शन-डी) द्वारा जारी इस आदेश में लोकहित को ध्यान में रखते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए विद्यार्थियों को सफलता के दिए टिप्स एएम नाथ। चंबा :  ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में “भविष्य सेतु एक...
Translate »
error: Content is protected !!