चिट्टा तस्करी में संलिप्त पुलिस कर्मियों की संपत्ति की होगी गहन जांच, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब कार्रवाई और सख्त होने जा रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी। अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए उनके बैंक खातों, निवेश और अन्य आर्थिक स्रोतों को खंगाला जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने नशा तस्करी से कितना धन कमाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जांच एजेंसियां पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगालेंगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि वे किन-किन लोगों के लगातार संपर्क में थे और नशा तस्करी के नेटवर्क में उनकी भूमिका कितनी गहरी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी योजनाओं में फर्जीवाड़े से लाखों की सब्सिडी हड़पने का आरोप, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों से 36.42 लाख की सब्सिडी लेने का मामला; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR एएम नाथ।   कांगड़ा।  बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम, विक्रमादित्य सिंह ने लगाई दिल्ली दौड़….हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का मामला

एएम नाथ। शिमला : :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकरिणी की लिस्ट तैयार है और जल्द ही नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह दावा किया है. इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल का बेटा हिमाचल की सीनियर रणजी टीम में 

एएम नाथ। शिमला : चौपाल उप मंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव बोधना के मुकुल नेगी का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है।   मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुकुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा...
Translate »
error: Content is protected !!