कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की तैयारी में

by

शिमला : कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द चार्जशीट लाने के मकसद से आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अहम बैठक बुलाई गई। परंतु इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किन्हीं कारणों से कुछ समय के लिए टाल दिया है। परंतु उनके द्वारा चार्जशीट कमेटी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जल्द विभिन्न विभागों में हुई धांधलियों के सबूत इकट्ठे किए जाएं। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी का चार्जशीट कमेटी गठित कर रखी है।
प्रदेश में अगले चार से पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस चार्जशीट के बहाने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के मसले पर घेरने का प्रयास करेगी। सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस पार्टी कोरोना काल में भ्रष्टाचार, जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपए के टेंडर आवंटन में बंदर बांट, बागवानी, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन और उद्योग विभाग में लाखों के घपले जैसे आरोप लगाती रही है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा जल्द राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों की ID चेक की और गोली मार दी, 23 की मौत : बलोचिस्तान में हमलावरों ने बस रुकवाई, सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब के थे रहने वाले

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 23 यात्रियों की हत्या कर दी गई है. घटना बलोचिस्तान के मुसाखेल जिले की है. बंदूकधारियों ने पहले लोगों को बसों और गाड़ियों से उतारा फिर उनकी पहचान की और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को दी कॅरियर चयन की जानकारी : सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 12वीं की छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन तथा...
Translate »
error: Content is protected !!