बुजुर्ग दंपती की हत्या : बेटे ने दी थी 2.5 लाख की सुपारी, बेटे समेत दो गिरफ्तार चार हत्यारों में से

by

लुधियाना : लुधियाना के जीटीबी नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या बेटे ने ही 2.5 लाख की सुपारी देकर करवाई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार हत्यारों में से बेटे समेत दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दो हत्यारोपी अभी फरार है, पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौका-ए-वारदात से चुराया डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
बुधवार को लुधियाना के जीटीबी नगर में एयरफोर्स से रिटायर और स्कूल के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुषपिंदर कौर के शव घर की तीसरी मंजिल पर मिले थे।
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि बुधवार को मौका-ए-वारदात पर कई क्लू मिले। इससे लग रहा था कि वारदात में किसी नजदीकी का हाथ है। पुलिस ने जब जांच की तो तीन संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखे। इनमें से एक आरोपी डीवीआर ले जाते दिखा था, उसकी पहचान बलविंदर उर्फ राजू के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पहले उसे ही दबोचा और डीवीआर बरामद कर फुटेज देखी तो सारा मामला स्पष्ट हो गया। उसके बाद पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे हरप्रीत उर्फ मनी ग्रेवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हरप्रीत ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने ही तीन लोगों की मदद से वारदात की है।
हरप्रीत ने बताया कि उसके पिता भूपिंदर सिंह उसे पैसे नहीं देते थे। वह चाहता था कि उसे जायदाद मिले। दूसरा गिरफ्तार आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ राजू और उसके दो साथी उससे काम मांगने आए थे। उसने इस बारे में उनसे बात की तो तीनों उसका काम करने के लिए राजी हो गए। उसने ही सारी योजना बनाई और मंगलवार रात को वारदात को अंजाम दिया। इस काम के लिए 2.5 लाख रुपए में डील हुई थी।
वारदात को अमलीजामा पहनाने के लिए हरप्रीत ने सारी योजना बनाई। बुधवार तडक़े योजना के मुताबिक हरप्रीत ने 3.30 बजे घर का मेन गेट खोला। तकरीबन 3.54 बजे आरोपी गेट से अंदर दाखिल हुए और सीधे तीसरी मंजिल पर चले गए। तकरीबन एक घंटे उन्होंने इंतजार किया। भूपिंदर सिंह ने जब अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उन्होंने अपने परनों से ही उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर भूपिंदंर की पत्नी सुषपिंदर कौर ने आवाज दी तो उन लोगों ने वहां पड़े तकिये से मुंह दबाकर उसकी भी हत्या कर दी।
पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि हमलवारों के निशाने पर भूपिंदर सिंह ही था। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी भी हमलवारों ने निशाने पर आ गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे हरप्रीत उर्फ मनी ग्रेवाल के साथ बलविंदर सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी विकास और सुनील कुमार अभी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
फोटो : आरोपी बेटा मनी ग्रेवाल व मृतक दंपती

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपदा में ऐशो-आराम की बातें ! पंजाब के मंत्री, गोवा और स्वीडन में बिताए सुनहरे पलों को करते रहे याद : बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे मोटरवोट होकर स्वार

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर गए दो वरिष्ठ मंत्रियों की अनौपचारिक बातचीत में स्वीडन व गोवा दौरे के अपने अनुभवों के जिक्र ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है पीडब्ल्यूडी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ब्यूटिशियन पत्नी ने बिछाया जाल ..पति घर बैठे शूट करता रहा अश्लील वीडियो, 50 लाख मांगे : कैथल का ठेकेदार हनीट्रैप में फंसाया

कैथल :  हरियाणा और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय एक शातिर हनीट्रैप गिरोह का पंचकूला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में एक नवविवाहित जोड़े ने मिलकर कैथल के एक ठेकेदार...
article-image
पंजाब

आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान साहिल बिहारी शर्मा नाम के आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!