चिट्टा तस्करों को मुख्यमंत्री की दो टूक—हिमाचल में कोई जगह नहीं ऊना में एंटी-ड्रग वॉकथॉन… युवाओं से नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील

by

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह  सुक्खू ने बुधवार को ऊना में एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकथॉन की अगुवाई करते हुए युवाओं और प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वॉकथॉन इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर न्यू बस अड्डे तक गई और वापस इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जिले भर से विद्यार्थियों और आम लोगों ने भाग लिया। वॉकथॉन से पहले मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को एंटी-चिट्टा शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को चिट्टा बेचकर पैसा कमाने वाले लोगों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं है और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के प्रति सरकार संवेदनशीलता के साथ काम करेगी और उन्हें नशे से बाहर निकालने में हरसंभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा बेचने वाले और नशे की लत में फंसे व्यक्ति को एक नजर से नहीं देखा जा सकता।No photo description available.

सुक्खू ने युवाओं से अपने साथियों को नशे से दूर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि दोस्त अपने साथी के व्यवहार में आने वाले बदलाव को सबसे पहले पहचान सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की छोटी-सी सतर्कता किसी व्यक्ति और परिवार को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस चिट्टे के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन केवल पुलिस के माध्यम से नशे के खिलाफ लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है और सरकार कानून बना सकती है, लेकिन बच्चों को नशे से दूर रखने में परिवार, दोस्त, शिक्षक और समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां चिट्टा बिकने की जानकारी मिले, वहां चुप न रहें और विश्वसनीय सूचना टोल-फ्री नंबर 112 पर दें। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध करवाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है।May be an image of one or more people and text that says "BLUI BLUEDART DART"

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब नौ महीने पहले शुरू किए गए एंटी-चिट्टा अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में भी बड़ी संख्या में लोग नशे के खिलाफ एकजुट होकर सामने आए हैं।

उन्होंने 35 से 40 डिग्री तापमान के बावजूद वॉकथॉन में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों और लोगों के उत्साह की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायकों, अधिकारियों और अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।No photo description available.

17 सितंबर को स्कूलों में अवकाश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17 सितंबर को ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने की घोषणा की।May be an image of crowd

3.87 करोड़ के बीडीओ भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 3.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला खंड विकास कार्यालय भवन, ऊना का लोकार्पण किया। इसके अलावा संतोषगढ़ सड़क पर 9.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रामपुर पुल का शिलान्यास भी किया।रोहित जसवाल।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, राकेश कालिया और विवेक शर्मा, कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप कुमार, एंटी-चिट्टा बोर्ड के समन्वयक नरेश ठाकुर, सह-समन्वयक संजय भारद्वाज, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशरा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1362.05 करोड़ के ऋण : ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे

ऊना, 14 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
article-image
पंजाब

खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखते हैं: सांसद मनीष तिवारी

गांव भरौली में कुश्ती मुकाबले में की शिरकत; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान बंगा: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अकाली नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें : मोहाली अदालत ने मजीठिया को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ । मोहाली की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस ब्यूरो हिरासत को बुधवार को चार दिन और बढ़ा दिया। मजीठिया को गैर-कानूनी संपत्ति मामले में गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!