चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ : ठियोग पुलिस ने किए 6 गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

by

शिमला : पुलिस ने चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ करते हुए बीती शाम अलग अलग स्थान से 6 चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार किए। जिनके खिलाफ ठियोग पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने बीते 14 फरवरी को कोटखाई के परीक्षित को 12 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली तो उसके आधार पर छह अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने योजना बनाई । जिसके बाद पुलिस ने पिछले कल छह और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें पांच आरोपी कोटखाई के हैं। चंडीगढ़ के आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

कोटखाई, बागी व रतनाड़ी में करते थे चिट्टा सप्लाई : पुलिस के अनुसार, सातों आरोप कोटखाई, बागी, रतनाड़ी क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करते हैं और काफी समय से कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ठियोग कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इन आरोपियों को पुलिस की SIT ने गिरफ्तार किया है। SHO ठियोग धर्म सेन नेगी के सुपरविजन में SIT में SHO कोटखाई अंकुश ठाकुर, SI अंकुश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल अनिल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी  : आदित्य चौहान (25 साल), गांव बंडली कोकूनाला, कोटखाई, पारस जस्टा (27 वर्ष), गांव बडैव, कोटखाई, साहिल कुमार(26 वर्ष), निवासी हाउस नंबर 2344 गांव मोली जागरण चंडीगढ़, अभय चौहान(26 वर्ष), गांव बेड़ली, कोटखाई, विश्व राज सिंह (32 साल), गांव दरबार, कोटखाई
आशुतोष सनोल्टा (24 वर्ष), गांव क्यारी, कोटखाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्र रक्षित 10 मीटर एयर राइफ्ल में रहे अव्वल

धर्मशाला,23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफ्ल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक सोच के साथ जीएं, अपनी जिज्ञासा को जागृत रखें: राजेश धर्माणी

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से की अपील हमीरपुर 17 दिसंबर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए 08 जनवरी को साक्षात्कार

शिमला, 05 जनवरी – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले गए है, जिसके लिए साक्षात्कार 08...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश … आज की बेटियां किसी से कम नहीं : राजेश

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से आईटीआई चम्बा में मिशन हब के तहत किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!