चिट्टे के मामले में पकड़ा गया पुलिस कर्मी सस्पैंड

by
पालमपुर :  पुलिस द्वारा 12.22 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े गए 7 आरोपियों में शामिल पुलिस कर्मी को पुलिस विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सैकेंड आईआरबीएन सकोह में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में जो चिट्टा बेचने आए थे और जो खरीद-फरोख्त कर रहे थे, वे लोग शामिल हैं। पुलिस की सर्विलांस टीमें हर क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें से कुछ पहले ही पुलिस के राडार पर थे। गिरफ्तार 7 आरोपियों में 2 सरकारी कर्मचारी थे। जिनमें एक पुलिस कर्मी और दूसरा सरकारी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है। जबकि 5 अन्य पालमपुर व आसपास के एरिया से संबंध रखते हैं। सोमवार को इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जबकि पुलिस इन आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें चिट्टे की सप्लाई कहां से आई थी और इसे कहां बेचा जाना था। जबकि इनमें शामिल पुलिस कर्मी को विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है।एसपी सैकेंड आईआरबीएन सकोह डॉ. खुशहाल शर्मा का कहना है कि पालमपुर पुलिस द्वारा चिट्टे सहित पकड़े गए सात आरोपियों में शामिल पुलिस कर्मी सैकेंड आईआरबीएन सकोह में कार्यरत है। इस मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद इस पुलिस कर्मी को विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा कॉलेज में NCC कैडेट्स की चयन प्रक्रिया : 130 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

39 सीटों के लिए हुआ चयन, 8 वरिष्ठ कैडेट्स का RDC पूर्व चयन भी आयोजित अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हुए NCC कैडेट्स एएम नाथ। चंबा :  राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब तक 30 लोगों से पूछताछ : कांस्टेबल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में

एएम नाथ । शिमला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का जमा दो परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बद्दी, 5 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च में आयोजित बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का परिणाम परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने चंडी में सुनी लोगों की समस्याएं सुनी : विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों का किया लोकार्पण

पट्टा मेहलोग , 11 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत चंडी के लोगों की समस्याएं सुनी व विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!