चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने, स्वयं व अपने परिजनों को इस नशे से दूर रखने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

विभागीय अधिकारियों ने आपसी संवाद के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि चिट्टा न केवल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे नशे के खिलाफ उदाहरण प्रस्तुत करें और जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती – खंजर दिखा डराया, जबरन उठाया और फिर.. बनाया था शिकार , स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में

अजायब सिंह बोपाराय /दुमका/ नई दिल्ली :  झारखंड के दुमका में स्पेनिश व्लॉगर से दरिंदगी के दौरान उन्हें खंजर दिखाकर डराया गया था। 7 में से 4 आरोपियों ने इसके बाद उन्हें जबरन उठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान को दें प्राथमिकताः वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास मंत्री ने बंगाणा में निर्माणाधीन ब्लॉक के भवन का किया निरीक्षण

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बीडीओ कार्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने एक साल पांच काम अभियान को प्राथमिकता के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव...
Translate »
error: Content is protected !!