चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

by

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है।

अब इस मामले में पूर्व इंजीनियर और स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के पूर्व एमडी सुनील ग्रोवर ने शपथ पत्र देकर जांच की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने पारदर्शी जांच नहीं की तो वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) से शिकायत करेंगे।

शपथ पत्र में लगाए आरोप :  अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक एवं ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को एक शपथ पत्र सौंपा है. इस पत्र में उन्होंने कई अहम बिंदु उठाए हैं और साक्ष्य देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने शपथ पत्र में HPPCL के प्रबंध निदेशक IAS अधिकारी हरिकेश मीणा और निलंबित निदेशक देसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिवंगत चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी एक ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे, लेकिन उन्हें पिछले 6 महीनों से एक भी दिन की छुट्टी नहीं दी गई थी।

परियोजनाओं में अनियमितताओं का आरोप :  सुनील ग्रोवर ने किन्नौर में निर्माणाधीन 450 मेगावाट शोंगटोंग कड़छम हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट  और ऊना जिले में शुरू की गई 32 मेगावाट पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल उठाया कि किन्नौर परियोजना की लागत अचानक दोगुनी कैसे हो गई? उन्होंने दावा किया कि परियोजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में हेरफेर किया गया था. सुनील ग्रोवर ने साफ किया कि यदि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाती है, तो वे ED को सभी दस्तावेज सौंपेंगे।

यह मामला अब सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. देखना होगा कि सरकार इस मामले की जांच कैसे आगे बढ़ाती है और क्या इसमें शामिल अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 अगस्त को करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण एएम नाथ। चंबा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी के नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश : सड़क सुरक्षा पर भी जोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूर का शव बरामद : शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम, सिर व कानों से खून निकला हुया था और नाखूनों पर लगा था खून, हत्या का मामला दर्ज

फाईनैंसर के बंदों दुारा ट्रैकटर घर से ले जाने से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के...
Translate »
error: Content is protected !!