चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला बोला : यात्रा में छोटे बच्चों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए कर चुनाव अचार सहिंता का किया उलघंन

by

चंडीगढ़  :  पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा के नाम पर इन लोगों ने परिवार बचाओ यात्रा निकाली और इस दौरान आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई।

हरपाल चीमा ने कहा पंजाब के अंदर जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें कानून तोड़ने की आदत रही है। 16 मार्च 2024 में देश के भीतर आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। इसके बाद सभी राजनीतिक दल और सरकार के लिए एक गाइडलाइन जारी की जाती है।

ऐसे समय पंजाब की सियासी पार्टी जिसने प्रदेश में 10 साल शासन किया, वो आज कानून तोड़ रहे हैं। उन्हें यह पहे से आदत है। यह पार्टी परिवार बचाओ यात्रा निकाल रही है। शिरोमणि अकाली दल पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रही है, असल में यह परिवार बचाओ यात्रा है। पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा निकाली, लेकिन जब यह यात्रा निकाली गई, उस वक्त आदर्श आचार संहिता लागू थी, ऐसे में इसका उल्लंघन किया गया।

इस यात्रा में छोटे बच्चों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए किया गया। बच्चों को माइक पकड़ाकर कहा गया कि आप हमारे लिए वोट अपील करो। सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान बच्चों से अकाली दल जिंदाबाद का नारा लगवाया। बच्चों से कहा गया कि शिरोमणी अकाली दल के लिए वोट की अपील कीजिए। देश का कानून कहता है कि कोई भी बच्चा जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उससे आप चुनाव प्रचार नहीं करा सकते।

इसको लेकर कई जजमेंट, गाइडलाइन हैं, जिसे चुनाव आयोग जारी करता रहता है। लेकिन शिरोमणी अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल ने कानून का उल्लंघन किया। इन लोगों के कानून तोड़ने की आदत है, इनकी आदत ऐसी है कि कानून को हमेशा तोड़ना है। 6 अप्रैल को इन बच्चों से प्रचार कराकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कराया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले...
article-image
पंजाब , समाचार

पूरी सिख संगत ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित कानून का स्वागत किया : सीएम भगवंत सिंह मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए...
article-image
पंजाब

विधान सभा सत्रों का कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलैस तरीके से हो रहा : पंजाब विधान सभा के समूचे कामकाज को कागज़ रहित – स्पीकर संधवां

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में पहली बार लागू किये नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजैक्ट सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब के दौरे पर आए कर्नाटक विधान सभा स्पीकर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने आज...
article-image
पंजाब

जिसे मृत समझकर कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला युवक!

केंद्रीय जेल कपूरथला से आया फोन तो परिवार के उड़ गए होश, शव की पहचान को लेकर अब बड़ा सवाल कपूरथला। कपूरथला में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस...
Translate »
error: Content is protected !!