चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

by
अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।
एक पूर्व आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा ने बादल पर गोली चलाई थी, लेकिन सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को काबू में कर लिया था। बादल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एएसआई जसबीर सिंह और हीरा सिंह की तस्वीरें पोस्ट कीं जो उनकी सुरक्षा में शामिल हैं।
बादल ने पोस्ट में लिखा, “किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कोई आसान बात नहीं है। एएसआई जसबीर सिंह और एएसआई हीरा सिंह दोनों ही प्रकाश सिंह जी बादल के समय से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। बादल ने कहा, “मेरा परिवार और मैं कल उनके द्वारा दिखाए गए साहस का ऋण नहीं चुका सकते। भगवान उन्हें लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और सभी खुशियां दें।”
बता दें कि चौड़ा को गुरुवार को अमृतसर की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था। बचाव पक्ष के वकील ने अमृतसर में संवाददाताओं को बताया कि पंजाब पुलिस ने सात दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने उसे तीन दिन के लिये हिरासत में भेजा है।
चौड़ा को आठ दिसंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। एडवोकेट ने कहा कि चौड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौड़ा ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल को निशाना बनाकर नजदीक से गोली चलाई, जिसके बाद सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया।
यह घटना वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सुखबीर पंजाब में 2007 से 2017 के बीच अकाली दल शासन के दौरान सरकार की ‘गलतियों’ के लिए धार्मिक प्रायश्चित के तौर पर स्वर्ण मंदिर के मुख्य द्वार पर दूसरे दिन ‘सेवादार’ के रूप में सेवा कर रहे थे, जिसे कवर करने के लिए मीडियाकर्मी वहां मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी की नींव रखने का समय : 2027 में भी पंजाब में बीजेपी की सरकार की तैयारी शुरू – परनीत कौर

पटियाला  :  पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। इसी बीच पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी...
article-image
पंजाब

मौत को मात देकर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

अमृतसर : पंजाब ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर सियासत में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम : हिमाचल के एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्टरों का फूटा गुस्सा

रोपड़ : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाणिज्यिक वाहनों पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में शनिवार को पंजाब के ट्रांसपोर्टरों ने मोर्चा खोल दिया। टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!