बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

by

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

डॉ. धीमान ने कहा कि बद्दी उपमण्डल के तहत ज़िला परिषद वार्ड 10-दाड़वां तथा 11-मंधाला के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन आज दाड़वां वार्ड के लिए एक तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 04 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 10-दाड़वां ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज स्नेह लता, निवासी गांव दावटा, डा. मलेरा, वार्ड नम्बर-2, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 11-मंधाला ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज अजय कुमार सुपुत्र राम जी दास, निवासी गांव ततोआ, डा. साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, अभिषेक कुमार, सुपुत्र अमर चंद, निवासी गांव कैंडोल, डाकघर बधोनीघाट, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, मान सिंह सुपुत्र लेख राम, निवासी गांव एवं डाकघर मंधाला, तहसील बद्दी तथा सुनिधी, निवासी गांव ततोआ, डाकघट साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने उम्मीदवारों को अवगत करवाया कि नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया 12 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से आरंभ की जाएगी। ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 14 एवं 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे के पश्चात ज़िला परिषद चुनाव के प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!