चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

by

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश

एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला चम्बा की सम्पूर्ण सीमा में हथियारों के प्रदर्शन, आवागमन एवं सार्वजनिक स्थलों पर ले जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे।
जारी आदेशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था, निष्पक्षता एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से किसी भी व्यक्ति, समूह अथवा संगठन को सार्वजनिक स्थानों पर आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, घातक हथियार अथवा विस्फोटक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि यह प्रतिबंध ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, होमगार्ड कर्मियों, राष्ट्रीयकृत एवं वाणिज्यिक बैंकों के अधिकृत सुरक्षा कर्मियों तथा पूर्व निर्धारित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एनआरएआई से संबद्ध खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त वे व्यक्ति भी इससे मुक्त रहेंगे जो अपने हथियार पुलिस स्टेशन में जमा करवाने के लिए सीधे परिवहन कर रहे हों।
आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से चुनाव अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत इन आदेशों कि अनुपालना करते हुए सहयोग कि अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू : विधायक आशीष बुटेल ने किया इलेक्ट्रिक बस का निरीक्षण

एएम नाथ।  पालमपुर, 21 फरवरी: हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के संकल्प के तहत पालमपुर बस डिपो में आज इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान में महिला शक्ति का रहा बोलबाला, 79.53 फीसदी मतदान : ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान

ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान, 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 76.14 फीसदी रहा मत प्रतिशत ऊना, 1 जून। ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक रूप से अक्षम लड़की की मदद के लिए जिला प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम : अक्षम  के ईलाज  लिए हर संभव सहायता की जाएगी 

एएम नाथ। चम्बा 27 दिसम्बर :   चम्बा में 26 दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर जिला प्रशासन  ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  मानसिक रूप से अक्षम ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
Translate »
error: Content is protected !!