चुनाव का सामना करने का साहस नहीं…बिहार में झूठ बोल रहे सीएम : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश से ज्यादा बिहार चुनाव की चिंता सता रही है।
मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लगाकर पंचायत और नगर निकाय चुनाव टाल दिए हैं, लेकिन खुद बिहार में जाकर चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आपदा की इस घड़ी में बिहार चुनाव प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है? जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के बाद जो अस्थायी व्यवस्थाएं की गई थीं, वह अब चरमराने लगी हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और प्रभावित लोग असुरक्षा और परेशानियों से घिरे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपना तीन महीनों का वेतन आपदा प्रभावितों को देने का निर्णय लिया है ताकि जरूरतमंद परिवारों को कुछ राहत मिल सके। यह निर्णय किसी प्रशंसा के लिए नहीं बल्कि मानवता के नाते लिया गया है। साथ ही उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने आपदा के दौरान दिल खोलकर दान दिया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पटना में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि हिमाचल में 2.87 लाख महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जा चुकी है, जबकि यह पूरी तरह झूठ है। मुख्यमंत्री झूठा प्रचार कर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कांग्रेस पार्टी को वहां राजनीतिक लाभ मिल सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री में अपने राज्य में चुनाव का सामना करने का साहस नहीं है और वह बिहार जाकर झूठ की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने सुक्खू से मांग की कि वह हिमाचल की मातृ शक्ति से माफी मांगें और झूठे दावों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि वे अकेले ऐसे नेता हैं जो आपदा के समय न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि अन्य प्रभावित इलाकों में भी पहुंचे।

इस मौके पर भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, राज्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला महामंत्री मांचली ठाकुर और किसान मोर्चा के राज्य पदाधिकारी भागीरथ धरवाल भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सौ झुग्गियां सहित लाखो का समान जल कर राख, आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊना :  बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुंगियो में अचानक आग लगने से कुछ ही समय मे एक सौ से ज्यादा झुंगिया में फैल गेई और देखते ही देखते एक सौ से ज्यादा झुंगिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी निगरानी, बिना अनुमति खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला, 4 नवम्बर: जिला कांगड़ा में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार धर्मशाला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान, सहारा, शगुन, कन्यादान योजनाएं संसाधन लुटाना नहीं, सरकार का फ़र्ज़ : जयराम ठाकुर

थाची में बोले नेता प्रतिपक्ष पहली बार आई है ताला लगाने वाली सरकार चहेतों को जमकर एक्सटेंशन लेकिन कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन नहीं हमने अनुबंध के समय को घटाकर दो साल किया, सुक्खू सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

एएम नाथ। नालागढ़ :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः...
Translate »
error: Content is protected !!