नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

by
एएम नाथ। नालागढ़ :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः से ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लम्बी कतारें नज़र आई। नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 93,831 मतदाताओं में से 74166 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 36310 महिला, 37854 पुरूष व 02 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अंतिम जानकारी मिलने तक कुल मतदान लगभग 79.04 प्रतिशत रहा।
इससे पहले प्रातः 09.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 16.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 18.97 पुरूष मतदाता तथा 18.97 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
प्रातः 11.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 34.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 36.74 पुरूष मतदाता तथा 32.26 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
दोपहर 01.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 51.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 50.87 पुरूष मतदाता, 52.35 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सायं 03.00 बजे तक 63.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 62.67 पुरूष मतदाता, 64.83 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सायं 05.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 74.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 74.29 पुरूष मतदाता, 75.71 महिला मतदाता तथा 66.67 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान समाप्त होने तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 79.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 78.94 पुरूष, 79.15 महिला तथा 66.67 तृतीय लिंगी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर धोखाधड़ी के तीन साल में 585 मामले दर्ज : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन को बताया कि राज्य में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और 31...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के वेतन में कटौती… बजट में सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान जानिए किसका कितना कटेगा वेतन

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे सरकार ने मंत्रियों, अधिकारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वेतन कटौती का यह बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य : 50 हजार रुपये लगेगी फीस

तीन साल के लिए मिलेगा प्रमाणपत्र, नवीनीकरण शुल्क 25 हजार रुपये; नियम तोड़ने पर जुर्माना और पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान ऊना, 12 अक्टूबर। ऊना जिले में संचालित सभी पात्र निजी कोचिंग सेंटरों को...
Translate »
error: Content is protected !!